Site icon Taaza Vibes

Paralympics 2024: August 29 Highlights with Sheetal Devi

Paralympics 2024: August 29 Highlights with Sheetal देवी भारत के तीरंदाज, बैडमिंटन खिलाड़ी और टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रतियोगिता के पहले दिन मैदान में उतरेंगे।

Paralympics 2024 में भारत का ऐतिहासिक अभियान

इस बार पैरालंपिक खेलों में  सबसे अच्छा परफॉरमेंस करने के इरादे से, भारत का सबसे बड़ा दल गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में अपने ऐतिहासिक परफॉरमेंस  की शुरुआत करेगा। इस अभियान में बैडमिंटन, तीरंदाजी और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल हैं।

शीतल देवी की तीरंदाजी में भागीदारी

16 साल की पैरा-तीरंदाज शीतल देवी उन पहले भारतीय खिलाड़ियों में होंगी, जो महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी। उनके साथ उनकी साथी सरिता भी होंगी। Paralympics 2024 मे शीतल, जो अपने पैरों और मुंह का इस्तेमाल करके तीर चलाती हैं, पिछले साल हांगझोउ में हुए एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं।

पुरुषों की तीरंदाजी में राकेश कुमार की उम्मीद

पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में, भारत के राकेश कुमार, जो टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक से थोड़ा चूक गए थे, इस बार पेरिस में अपना पहला पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। वे भी पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में अपनी शुरुआत करेंगे। इनके साथ ही हरविंदर सिंह (पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत), श्याम सुंदर स्वामी (पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत) और पूजा (महिला रिकर्व ओपन व्यक्तिगत) भी अपना अभियान शुरू करेंगे।

पैरा-बैडमिंटन में भारत के पदक के दावेदार

Paralympics 2024 मे भारत के शीर्ष पदक दावेदार पैरा-बैडमिंटन में भी अपना जौहर दिखाएंगे, जिसमें सुंकांत कदम, मनोज सरकार, सुहास यथिराज, मानसी जोशी, तरुण ढिल्लों, नितेश कुमार, थुलसीमथी मुरुगेसन, मनीष रामदास और पलक कोहली अपने-अपने ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगे।

अरुणा तंवर की ताइक्वांडो में चुनौती

पैरा-ताइक्वांडो में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद अरुणा तंवर हैं। वे महिला के44-47 किग्रा वर्ग में मुकाबला करेंगी। उनका पहला मुकाबला तुर्की की नुर्चिहान एकिंसी से होगा। अगर वे यह मैच जीत जाती हैं, तो वे क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएंगी।

यह सभी खिलाड़ी पूरे देश की उम्मीदें लेकर इस मंच पर उतर रहे हैं, और हम सब उनके साथ हैं।

Here is the full schedule for Paralympics 2024 Day 1- Para-Badminton:

Sport Event Time
Para-Badminton Mixed doubles group stage 12:00 pm onwards
Para-Badminton Men’s singles group stage 12:00 pm onwards
Para-Badminton Women’s singles group stage 12:00 pm onwards
Para Swimming Women’s doubles 1:30 pm onwards
Para Swimming Men’s doubles 1:30 pm onwards
Para Swimming Mixed doubles 1:30 pm onwards
Para-Taekwondo Women’s K44-47kg 1:30 pm onwards
Para Shooting Women’s 10m air rifle standing SH1 pre-event training 2:30 pm
Para Shooting Mixed 10m air rifle standing SH2 pre-event training 4:00 pm
Para Shooting Men’s 10m air pistol SH1 pre-event training 5:45 pm
Para Cycling Women’s C1-3 3000m individual pursuit qualifying 4:25 pm
Para Archery Women’s individual compound open ranking round 4:30 pm
Para Archery Men’s individual recurve open ranking round 4:30 pm
Para Archery Men’s individual compound open ranking round 8:30 pm
Para Archery Women’s individual recurve open ranking round 8:30 pm
Exit mobile version